एसपी ओमप्रकाश सिंह बोले- पीड़ितों की सुनवाई थाने-चौकी पर होगी:कासगंज एसपी ने कहा- किसी को सुनवाई न होने का भ्रम न हो


कासगंज के नवागत पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमप्रकाश सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद दैनिक भास्कर की टीम से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी पीड़ित को यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि उसकी शिकायत थाने या चौकी स्तर पर नहीं सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होगी कि पीड़ितों की बात थाने और चौकी स्तर पर ही सुनी जाएगी। एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मी और अधिकारी पीड़ितों की समस्याओं को बेहतर ढंग से सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए दूर-दराज से आने वाले पीड़ितों के लिए थानों और चौकियों पर बैठने और ठंडे पानी की उचित व्यवस्था हो। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपराधिक कृत्य से पीड़ित महसूस करता है, तो वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए निकटतम थाने या चौकी पर जा सकता है। उन्होंने थाने और चौकी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पीड़ितों की बात पूरी ईमानदारी से सुनें और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करें, ताकि पीड़ितों को लगे कि उनकी समस्या का समाधान नियमों के तहत हुआ है। उन्होंने बताया कि थानों पर पीड़ितों के बैठने और पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था पहले से ही मौजूद है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने की बात कही और चेतावनी दी कि शिकायत या लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने जिले में हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी रखने के लिए बीट पुलिस को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि घटनाओं पर पहुंचने वाली पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) मौके पर ही पीड़ितों से आवेदन लेकर उनका समाधान करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि थानों पर किसी भी प्रकार की दलाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दलालों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। एसपी ओमप्रकाश सिंह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बलिया के निवासी हैं। ओम ओमप्रकाश सिंह अंबेडकर नगर जिले में ASP रहे। इसके बाद सोनभद्र में दो साल रहे। शामली जिले में 3 साल और बस्ती में दो साल रहे। जिला बस्ती से आईपीएस में प्रमोशन हुआ। उसके बाद लखनऊ पोस्टिंग हुई। फिर कासगंज जिले में पोस्टिंग हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *