![]()
बरेली के एसएसपी कार्यालय के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली मीना नाम की एक महिला ने खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अपनी आपबीती बताते हुए महिला ने अपने ऊपर डीजल उड़ेल लिया और आग लगाने ही वाली थी कि वहां तैनात सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में पुलिस महिला को एसपी साउथ अंशिका वर्मा के कार्यालय ले गई, जहां से उसे हिरासत में लेकर महिला थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल महिला को पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है। महिला का दावा है कि उसके और उसके बेटे पर पूर्व में जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें उनकी हत्या का प्रयास भी हुआ। उसका आरोप है कि घटना के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी उसकी फरियाद सुनने को तैयार नहीं हैं, जिसकी वजह से उसे यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
एसएसपी दफ्तर के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास:न्याय न मिलने से आहत महिला ने डीजल डालकर दी जान देने की धमकी