![]()
नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप, काला जादू और जबरन धर्मांतरण मामले में एक मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 24 साल की महिला ने 12 जून FIR में आरोप लगाया था कि उसे नशीला पदार्थ देकर रेप और ब्लैकमेल किया गया। फिर जबरन शादी और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। हजरत नाम के मौलाना पर महिला के ऊपर काला जादू और धर्मांतरण करने का आरोप है। आरोपी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया का रहने वाला है। मौलाना की तलाश में कई टीमें लगाई गई थीं। दबाव बढ़ने पर बुधवार रात उसने सरेंडर कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। मामले में 26 साल का अय्याज मदारे और उसका 30 साल का दोस्त आमीन शेख भी आरोपी हैं। दोनों 21 जून तक पुलिस कस्टडी में हैं। अय्याज महिला का पूर्व क्लासमेट है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने यह पूरा मामला अपने पति से छिपाकर रखा था। लेकिन जब पति के सामने उसे आरोपियों के धमकी भरे फोन आने लगे तो उसने पूरी सच्चाई बता दी। इसके बाद दंपती पुलिस के पास पहुंचे। महिला ने FIR में बताया था कि तीनों आरोपी उसे मध्य प्रदेश के तामिया गांव ले गए थे, जहां मौलाना ने उस पर तांत्रिक अनुष्ठान और काला जादू किया। इसके बाद महिला पर इस्लाम कबूल करने और अय्याज से निकाह करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित आरोप है कि मौलाना की बातों में आकर उसने इस्लाम कबूल किया और अय्याज से निकाह के लिए राजी हो गई। महिला ने अय्याज पर नशीला पदार्थ देकर रेप करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करीब 4 लाख रुपए वसूलने का भी आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 64 (रेप), 308 (उगाही), 296 (अश्लील कृत्य), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र अंधश्रद्धा, मानव बलि और काला जादू विरोधी कानून, 2013 की धाराएं भी लगाई गई हैं। जांच एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल फोन, सिम कार्ड, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं। इसके अलावा नशीला पदार्थ देकर रेप के आरोपों और पैसों की उगाही की भी जांच की जा रही है।
Source link
एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप मामले में मौलाना गिरफ्तार:नागपुर से MP ले जाकर काला जादू करने का आरोप; निकाह के लिए दबाव बनाया