एमबीए छात्र ने यमुना में छलांग लगाकर जान दी:प्रयागराज में छह घंटे बाद मिला शव, सुसाइड की वजह घरवाले भी नहीं बता पाए


प्रयागराज में नए यमुना पुल से बृहस्पतिवार को एक एमबीए छात्र ने नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब साढ़े छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रात में शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीआरपीएफ जवान का इकलौता बेटा था मृतक की पहचान 21 वर्षीय अंश प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के मानधाता के गाजीपुर गांव का रहने वाला था। उसके पिता विजय प्रताप सिंह सीआरपीएफ में जवान हैं और वर्तमान में परिवार के साथ प्रयागराज के शांतिपुरम इलाके में रहते हैं। अंश परिवार का इकलौता बेटा था और एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। घर से घूमने की बात कहकर निकला था परिजनों के मुताबिक सुबह अंश घर से यह कहकर निकला था कि वह बाइक से घूमने जा रहा है और थोड़ी देर में वापस लौट आएगा। दोपहर बाद वह नए यमुना पुल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने पुल पर बाइक खड़ी की और फिर अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। छह घंटे चला रेस्क्यू अभियान सूचना मिलते ही कीडगंज पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे अंश का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस कर रही मोबाइल और अन्य पहलुओं की जांच पुलिस ने मौके से छात्र की बाइक और मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि अंश पिछले कुछ दिनों से काफी गुमसुम रहता था। क्या बोली पुलिस कीडगंज थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *