एटा में महिला ने देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया:डीएम से शिकायत, पुलिस ने आरोपों को बताया बेबुनियाद


एटा में एक विवाहिता ने अपने देवर और एक अन्य व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में जिलाधिकारी एटा अरविंद सिंह के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना 12 अगस्त की है, जब वह घर पर अकेली थी। तभी देवर पुष्पेंद्र और अरुण घर में घुस आए और गलत नीयत से छेड़छाड़ की। महिला के चीखने-चिल्लाने पर वे मौके से भाग गए। जब पति अरविंद घर लौटे, तो उन्हें पूरी बात बताई गई, लेकिन उन्होंने विश्वास नहीं किया और महिला के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता महिला ने यह भी बताया कि जब उसने अपने बेटे और भाई को घर बुलाया, तो पति और देवर ने मिलकर उसके भाई को भी मारा। उसने थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह जिलाधिकारी से शिकायत करने आई है। इस मामले पर पिलुआ थाना प्रभारी संदीप राणा ने जानकारी दी कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि महिला का पति शराबी किस्म का है और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। थाना प्रभारी के अनुसार, देवर पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और पुलिस द्वारा पूर्व में मौके पर जाकर जांच की जा चुकी है। उन्होंने महिला के आरोपों को गलत बताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *