एटा में भरत तिवारी एनकाउंटर पर कैंडल मार्च:ब्राह्मण समाज और वैश्य एकता परिषद ने दी श्रद्धांजलि, जांच की मांग की


एटा जिले में ब्राह्मण समाज और अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने बिहार के आरा में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान शहीद पार्क में एकत्रित होकर लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान, वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने एनकाउंटर को गलत ठहराया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने “भरत तिवारी के हत्यारों को फांसी दो” और “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” जैसे नारे भी लगाए। दरअसल, बिहार के आरा में भरत तिवारी के पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने और पिस्तौल फेंकने का एक वीडियो सामने आया था। कई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई और एनकाउंटर पर सवाल खड़े हो गए थे, जिसके बाद देश भर में इस घटना का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भरत तिवारी अपने गांव की समस्याओं को लेकर शासन से लड़ाई लड़ रहे थे, और यह इतना बड़ा अपराध नहीं था जिसकी इतनी बड़ी सजा पुलिस प्रशासन ने दी। उन्होंने भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग की और कहा कि उनका संगठन परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे भी हर धरना प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *