एकलव्य स्कूल चौंकुंदा में गेस्ट फैकल्टी चयन, 115 अभ्यर्थियों ने दिया इंटरव्यू

भास्कर न्यूज | फतेहपुर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चौंकुंदा में मंगलवार को गेस्ट फैकल्टी के पैनल चयन के लिए वॉक-इन इंटरव्यू हुआ। माहौल शांतिपूर्ण रहा। विभिन्न विषयों के 229 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। 115 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी रखने के लिए चार अलग-अलग साक्षात्कार पैनल बनाए गए। पैनलों में जवाहर नवोदय विद्यालय, जामताड़ा के प्राचार्य और विषय विशेषज्ञ रहे। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय नवाटांड़, टुंडी के प्राचार्य और विषय विशेषज्ञ रहे। डिग्री कॉलेज नाला के प्राचार्य और विषय विशेषज्ञ रहे। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चौंकुंदा के प्राचार्य और विषय विशेषज्ञ रहे। इन सभी ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। पूरी चयन प्रक्रिया की निगरानी जिला प्रशासन की ओर से परियोजना निदेशक ने की। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साक्षात्कार को तय दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा कराया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अंतिम परिणाम एक सप्ताह के भीतर तैयार होगा। इसे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। अभ्यर्थियों से वेबसाइट पर नियमित नजर रखने की अपील की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *