![]()
एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI2651 गुरुवार को लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गई। फ्लाइट के पीछे का हिस्सा जमीन से टच हो गया। घटना को एविएशन भाषा में ‘टेल स्ट्राइक’ कहा जाता है। फ्लाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उसके निचले हिस्से पर स्क्रैच दिख रहा है। फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी को बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। नागरिक उड्डयन नियामक DGCA को भी घटना की जानकारी दी गई है। बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली वापसी फ्लाइट AI2652 रद्द कर दी गई है। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की ग्राउंड टीम यात्रियों की मदद कर रही है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
एअर इंडिया की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट रनवे से टकराई:लैंडिंग के दौरान हादसा, पीछे के निचले हिस्से में स्क्रैच आया; यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित