![]()
उन्नाव में एक महिला ने अपने रिश्तेदारों पर प्रेम विवाह के बाद पति पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कांशीराम कॉलोनी निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने मुस्लिम धर्म से होते हुए एक हिंदू युवक से प्रेम विवाह किया है। महिला के अनुसार, उसके मामा के लड़के और अन्य रिश्तेदार इस शादी से नाराज हैं, जिसके कारण वे उसे और उसके पति को परेशान कर रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसके रिश्तेदार नबी आलम, रौनक, नबी शेर और शब्बर ने उसके पति को जबरन मस्जिद ले जाने का प्रयास किया और नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की गई। महिला ने बताया कि इस दौरान उसे भी पीटा गया, जिससे उसके पैर में चोट आई है, जबकि पति को भी चोटें आई हैं। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच जारी पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और हथियार रखने की बात कहकर डराया। महिला ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। घटना के बाद पुलिस ने महिला और उसके पति का मेडिकल परीक्षण कराया है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर नवी आलम, रौनक पुत्र आशिक, नबी शेर पुत्र आशिक और शब्बर पुत्र सादिक अली निवासी उम्मीदों का शहर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, महिला ने घटना का वीडियो होने का भी दावा किया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
Source link
उन्नाव में प्रेम विवाह के बाद धर्मांतरण का दबाव:पीड़िता बोली- पति पर बनाया जा रहा दबाव, मारपीट भी की गई