उन्नाव में ट्रैक्टर से कुचलकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत:डाक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस जांच में जुटी


उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना अहराडड़िया-हमीरपुर के पास एक आम के बाग में सोमवार शाम को हुई। बच्चे को मियागंज सीएचसी ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान राजू कठेरिया के 12 वर्षीय बेटे राज के रूप में हुई है, जो आसीवन थाना क्षेत्र के बीरूगढ़ी गांव का निवासी था। राज अपने पिता राजू के साथ आम तोड़ने के लिए बाग में गया था। यह बाग मुन्ना पुत्र वाजिद अली ने किराए पर लिया था, जो माखी थाना क्षेत्र के अहरा और हमीरपुर गांव के पास स्थित है। राज ट्रैक्टर पर खेल रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर चालू हो गया और वह उसके पहिए के नीचे आ गया। राजू ने बताया कि ट्रैक्टर का पहिया राज के सिर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मियागंज सीएचसी ले जाया गया, जहाँ डॉ. उमर फारूक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। राज कक्षा चार का छात्र था और उसकी एक बहन अंशिका है। मां सुशीला सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। माखी थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *