उन्नाव में ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत:अंडरपास में पानी भरा होने से ऊपर से जा रहा था, जीआरपी पुलिस जांच में जुटी


उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिखरीपुर रुल गांव में सोमवार रात एक हादसा हुआ। यहां जम्मू तवी ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक राहुल की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिखरीपुर रुल गांव निवासी राहुल (35) पुत्र भजनु के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में दूसरे नंबर का था, जिसके कुल पांच बहनें और तीन भाई हैं। राहुल की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया है। यह हादसा सोमवार रात जम्मू तवी ट्रेन की चपेट में आने से हुआ। मृतक के चाचा ने बताया कि अंडरपास में पानी भरा होने के कारण राहुल रेलवे ट्रैक पर चल रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी ने भी घटना स्थल पर जांच पड़ताल की थी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि उन्हें पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *