![]()
उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष तथा पुलिस कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारीअधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में जिले की कानून व्यवस्था, लंबित मामलों की समीक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी नेथानों पर दर्ज अभियोगों की समीक्षा की। उन्होंने गंभीर अपराधों के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक मामले में गुण-दोष के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिला संबंधी अपराधों को लेकर एसएसपी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के मामलों में प्रभावी विवेचना कर आरोपियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही शातिर एवं अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने तथा गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई करने को भी कहा गया। माफिया तत्वों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। बैठक में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। एसएसपी ने अवैध शराब, अवैध शस्त्र, जुआ और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। चोरी और नकबजनी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाकर गश्त बढ़ाने को कहा गया। इसके अलावा, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जमीन संबंधी विवादों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्यवाही करने और समय-समय पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही गई। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं से स्वयं बातचीत कर फीडबैक लिया जाए और शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पीआरवी वाहनों की रैंडम चेकिंग कर उनकी सक्रियता और सतर्कता का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए।
Source link
उन्नाव एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश:लंबित मामलों के निस्तारण, महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई पर जोर