ड्यूटी पर निकले होमगार्ड का सड़क किनारे मिला शव:सीतापुर में पुलिया के पास मिली बाइक,112 ड्यूटी के लिए घर से निकला था


सीतापुर के तालगांव कोतवाली क्षेत्र में 112 पुलिस ड्यूटी के लिए घर से निकले होमगार्ड का शव गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला। बांका नगर पुलिया के पास शव के साथ उनकी मोटरसाइकिल भी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक बुधवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी के लिए तालगांव कोतवाली जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात में घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। सुबह सड़क किनारे शव मिलने की जानकारी हुई। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। रात 8 बजे 112 ड्यूटी के लिए निकले थे मृतक राजेश कुमार (40) लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के नगई मल्लापुर गांव के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8 बजे वह मोटरसाइकिल से तालगांव कोतवाली में 112 पुलिस ड्यूटी के लिए निकले थे। इसके बाद रात में घर नहीं लौटे। सुबह तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिया के पास सड़क किनारे पड़ा मिला शव गुरुवार सुबह तालगांव क्षेत्र के बांका नगर पुलिया के पास सड़क किनारे राजेश का शव पड़ा मिला। पास में ही उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। शव मिलने की सूचना पर तालगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए मौके से साक्ष्य मामले की जानकारी पर सीओ लहरपुर अभिषेक कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होमगार्ड की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि होमगार्ड का शव मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *