उद्योगपति के घर 2 करोड़ की डकैती का मामला:पुलिस ने 100 CCTV खंगाले, 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ खुलासा


हापुड़ में प्रमुख उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई 2 करोड़ रुपये से अधिक की डकैती का 24 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस की 10 टीमें लगातार जांच में जुटी हैं, लेकिन अब तक बदमाशों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पढ़िए पूरा मामला- सोमवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के आवास में घुसकर उनके परिवार को बंधक बना लिया था। बदमाशों ने घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, डकैत लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हुए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से मौके से निकल गए, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच के लिए 10 टीम बनाई गईं SP केजी सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की करीब 10 टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें जनपद के अलावा आसपास के जिलों में भी संदिग्धों की गतिविधियों की जांच कर रही हैं। पुलिस ने घटनास्थल और संभावित भागने के रास्तों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, लेकिन अभी तक कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है। जिससे बदमाशों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य जानकारियों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही मामले का सफल अनावरण किया जाएगा। व्यापारियों में दिखा आक्रोश इस घटना के बाद व्यापारियों और आम लोगों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। उधर विधायक विजयपाल आढ़ती समेत अन्य नेताओ ने पीड़ित के यहां पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही अफसरों को जल्द खुलासे के दिशा निर्देश दिए गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *