![]()
लखनऊ के निराला नगर स्थित रोटरी कम्युनिटी सेंटर में इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ, डिस्ट्रिक्ट 312 द्वारा एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना था। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मालविका ने शंखनाद किया, जबकि प्राची ने ‘दीप ज्योति’ श्लोक का पाठ प्रस्तुत किया। इसके बाद एआईएम स्टूडियो के बच्चों ने गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। प्राची ने कृष्ण भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी संगीता मारवाहा और उनकी टीम ने देवताओं के निमंत्रण की प्रस्तुति दी। इसके बाद मालविका, किरण और सीमा ने गणेश स्तुति प्रस्तुत की। ज्योति और स्मृता ने देवी गीतों से माहौल को भक्तिमय बनाया, वहीं प्राची ने कृष्ण भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। अंजना, अनुराधा और वंदना ने राम भजन प्रस्तुत किए। क्लब की अध्यक्षा कविता अग्रवाल और उनकी टीम ने नारायण गीतों से भक्तिमय वातावरण को और गहरा किया। नमिता, रीना और विनीता ने शिव स्तुति प्रस्तुत कर कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। प्राची के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कार्यक्रम में स्वर्गीय पीडीसी अलका बंसल को गीतों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद प्राची के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अंत में सामूहिक आरती और भोग के साथ भजन संध्या का समापन हुआ।कार्यक्रम की प्रोजेक्ट चेयरपर्सन स्मृता अग्रवाल थीं, जबकि पूरे आयोजन का संचालन शिखा दयाल ने किया। प्राची के ढोलक वादन ने माहौल को भक्तिमय बनाए रखा।
Source link
इनरव्हील क्लब ने लखनऊ में भजन संध्या का आयोजन किया:निराला नगर के रोटरी कम्युनिटी सेंटर में हुआ कार्यक्रम