![]()
इटावा में खुद को पत्रकार बताकर एक व्यक्ति के खिलाफ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष से 50 हजार रुपये की मांग करने और रकम न देने पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, पोस्ट हटाने के एवज में 50 हजार की मांग और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पछायगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पछायगांव निवासी कृपा नारायण तिवारी, जो हाल ही में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बने हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जसवंतनगर निवासी एम एस वर्मा खुद को पत्रकार बताता है। आरोप है कि उसने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की और न देने पर बदनाम करने तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। महिला के आरोप वाली पोस्ट कराई वायरल पीड़ित का कहना है कि रुपये देने से इनकार करने पर 19 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11 बजे आरोपित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दिया। इसमें एक महिला द्वारा भाजपा नेता पर आरोप लगाए गए, जिसे वायरल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। तिवारी का दावा है कि यह वीडियो और आरोप पूरी तरह से फर्जी हैं। वीडियो हटाने के बदले फिर मांगे रुपये तहरीर में यह भी बताया गया कि जब उन्होंने आरोपित से संपर्क कर वीडियो हटाने को कहा, तो उसने फिर से 50 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि उसने कहा कि पैसे देने पर ही वीडियो हटेगा, अन्यथा आगे और भी फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
इटावा में भाजपा उपाध्यक्ष से 50 हजार की रंगदारी मांगी:खुद को पत्रकार बताने वाले पर धमकी देकर वसूली का केस दर्ज