इटली में गुरुद्वारे के बाहर 2 सिखों की हत्या:नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं, कार में आए हमलावर, 10 गोलियां मारीं


इटली के कोवो में गुरुद्वारा साहिब के बाहर 2 सिख सेवादारों की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। आरोपियों ने उन पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। तीनों को घायल हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का अभी इलाज चल रहा है। इटली पुलिस अभी गोली मारने के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान राजिंद्र सिंह और गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है। दोनों काफी समय से गुरुद्वारा साहिब में सेवादार के रूप में जुड़े हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर भारतीय मूल का ही है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरपियों की तलाश शुरू कर दी है। नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं जानकारी के अनुसार, राजिंदर सिंह (48) कोवो में रहता है, उनके तीन बच्चे हैं, जबकि गुरमीत सिंह (48) अग्नाडेल्लो-क्रीमोना में रहते हैं, उनके दो बच्चे हैं। गुरुद्वारा में वैसाखी (खालसा पंथ के साजना दिवस) के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को नगर कीर्तन की तैयारियां चल रही थीं। रात करीब 11:50 बजे के आसपास जब संगत गुरुद्वारे से निकल रही थी, तब एक कार में आए हमलावर ने गुरुद्वारे के बाहर गोलीबारी कर दी। दोनों सेवादार गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हमलावरों ने 10 गोलियां चलाई गईं इसके दौरान एक तीसरा व्यक्ति भी गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने करीब 10 गोलियां चलाई गईं। इसके बाद हमलावर मौके से कार में सवार होकर भाग निकले। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। नगर कीर्तन कैंसिल हुआ घटना के बाद कोवो में होने वाले नगर कीर्तन को भी कैंसिल कर दिया गया है। गुरुद्वारा के पास वैशाखी के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन होना था। पुलिस जांच में सामने आया है कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। राजिंद्र सिंह तीन और गुरमीत दो बच्चों के पिता थे।
***************** ये खबर भी पढ़ें: कनाडा की क्रिकेट में लॉरेंस गैंग की एंट्री:गुरदासपुर के दिलप्रीत बाजवा को कैप्टन बनाने का डाला प्रेशर, प्लेयर्स को जान से मारने की धमकी कनाडा के क्राइम ब्यूरो (CBC) ने अपनी रिपोर्ट में लॉरेंस गैंग को लेकर कई खुलासे किए। 17 अप्रैल को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि है कि गैंग कनाडा की क्रिकेट टीम के प्लेयर्स को जान से मारने की धमकी दे रही है। इसका कारण पंजाबी मूल के दिलप्रीत बाजवा को कैप्टन न बनाना है। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *