Skip to content
Saturday, August 29, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • इंस्टाग्राम आईडी पर डाली पति-पत्नी की प्राइवेट वीडियो, FIR:कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, महिला के मोबाइल से बना है अकाउंट, अश्लील वीडियो की भरमार
  • uttar pradesh

इंस्टाग्राम आईडी पर डाली पति-पत्नी की प्राइवेट वीडियो, FIR:कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, महिला के मोबाइल से बना है अकाउंट, अश्लील वीडियो की भरमार

rrshuklaji@gmail.com3 months ago01 mins


वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने पर दंपति ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ है। दंपति का आरोप है कि एक महिला के मोबाइल से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसका और उसकी पत्नी का निजी वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस सूचना पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने संबंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दंपति द्वारा बताये गए अकाउंट पर अश्लील वीडियो की भरमार है। फिलहाल पुलिस अकाउंट बंद करवाने में लगी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दिसंबर 2025 में डाली थी वीडियो इस संबंध में दंपति ने कोर्ट को बताया कि – उसका और उसकी पत्नी का निजी वीडियो एक इंस्टाग्राम आईडी जो मिर्जापुर के गांव बरौनी थाना कछवां की रहने वाली किरन यादव के मोबाइल से बनाई गई है। इस आईडी पर कई सारे अश्लील पोस्ट किए गए हैं। जिसमें मेरी पत्नी का वीडियो है। जिससे उसकी और मेरी छवि खराब हो रही है। यह वीडियो 16 दिसंबर 2025 को डाला गया है। पुलिस ने नहीं की कार्रवाई दंपति ने बताया – इसपर हमने उक्त महिला से मिलकर वीडियो डिलीट करने को कहा पर उन्होंने इसे डिलीट नहीं किया बल्कि हमें जान से मारने की धमकी दी और भद्दी-भद्दी गालियां दी। हमने इस संबंध में थाना लालपुर-पांडेयपुर पर तहरीर दी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में भी तहरीर दी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में हमें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के निर्देश पर हुई FIR इस मुक़दमे को सुन रहे सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सारे साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 351(3), 352, 356(2) और आईटी एक्ट 67(A) में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। आईडी पर अश्लील पोस्ट की भरमार दंपति द्वारा बतायी गयी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट की भरमार है। दिसंबर 2025 से लेकर अभी तक इस आईडी से 200 पोस्ट की गयी है। जिसमें अश्लील पोस्ट की भरमार है। फोटो के साथ इसपर अश्लील वीडियो पोस्ट किए गए हैं। फिलहाल अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Tagged: Alishan Video Court Order Cyber Crime FIR Instagram Account Private Video Leak Varanasi News Womans Mobile

Post navigation

Previous: ईरान बोला- दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे:इस पर हमारा कंट्रोल, दखल बर्दाश्त नहीं; अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमत
Next: Gujarat Bowling Strongest | Royals-Titans Qualifier 2 Match Today

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Rakshabandhan in Lucknow District Jail

rrshuklaji@gmail.com5 minutes ago 0

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे में 3 की हुई मौत:दो शवों का पोस्टमार्टम, सुल्तानपुर में महिला का अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुख्गनि

rrshuklaji@gmail.com21 minutes ago 0

कानपुर नगर निगम के अभियंत्रण विभाग में कमीशनबाजी:मुख्य अभियंता एसएफए जैदी भी रडार पर, अभियंता-बाबू जांच के घेरे में

rrshuklaji@gmail.com36 minutes ago 0

प्रयागराज के कई मोहल्लों में क्यों हुआ जलभराव:3 दिन की बारिश में सड़कें बनीं तालाब, घर-दफ्तर जलमग्न; विशेषज्ञ ने बताए के 5 बड़े कारण

rrshuklaji@gmail.com51 minutes ago 0

Trending News

uttar pradesh
Rakshabandhan in Lucknow District Jail

Recent Posts

  • Rakshabandhan in Lucknow District Jail
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे में 3 की हुई मौत:दो शवों का पोस्टमार्टम, सुल्तानपुर में महिला का अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुख्गनि
  • कानपुर नगर निगम के अभियंत्रण विभाग में कमीशनबाजी:मुख्य अभियंता एसएफए जैदी भी रडार पर, अभियंता-बाबू जांच के घेरे में
  • पेपर लीक रोकने के लिए परीक्षा सिस्टम बदलने की तैयारी:नीलेकणि टास्क फोर्स ने लोगों से सुझाव मांगे; 13 सितंबर तक दे सकेंगे राय
  • प्रयागराज के कई मोहल्लों में क्यों हुआ जलभराव:3 दिन की बारिश में सड़कें बनीं तालाब, घर-दफ्तर जलमग्न; विशेषज्ञ ने बताए के 5 बड़े कारण

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.