आवारा सांड के हमले से किसान की मौत:मऊ के कोन्हिया ठैंचा गांव में दहशत, पुलिस जांच में जुटी


मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के कोन्हिया ठैंचा गांव में एक आवारा सांड के हमले से वृद्ध किसान की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है और ग्रामीण भयभीत हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 72 वर्षीय बतासा राजभर, पुत्र मधायू, बीती रात करीब 3 बजे अपने घर के पास सांड के हमले का शिकार हो गए। सांड ने उन पर अचानक हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह सांड पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है और लंबे समय से गांव में आतंक का कारण बना हुआ है। सांड के लगातार हमलों के कारण गांव के लोग अब घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।
मृतक बतासा राजभर के दो बेटे, सत्येंद्र राजभर और नगीना राजभर, तथा एक बेटी, संध्या, हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और गांव में सुरक्षा सुनिश्चित हो।हलधरपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सांड के हमले से किसान की मौत की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *