आर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:गाजियाबाद के युवक की नहीं हो सकी शिनाख्त, परिजनों को नहीं दी जा सकी सूचना


संभल में एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सड़क हादसा संभल की चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित कठेरिया गांव के पास हुआ। अर्टिगा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर 108 एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। युवक को बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां रात 11:45 बजे अस्पताल प्रशासन ने थाना पुलिस को उसकी मौत की सूचना दी।
युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि बाइक शमशाद पुत्र नजीर अहमद के नाम पर पंजीकृत है। इसका पता मकान D-109, गरिमा गार्डन, थाना साहिबाबाद, जनपद गाजियाबाद दर्ज है। इंस्पेक्टर मलिक ने आगे बताया कि साहिबाबाद पुलिस से संपर्क कर उक्त पते पर जानकारी भेजी गई थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसके फोटो को प्रसारित किया गया है। हादसे के 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *