![]()
हरदोई में मंगलवार की शाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत स्व. निरंजन सिंह देव की पुण्यतिथि के अवसर पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी’, जिसका अर्थ है कि न केंद्र में कभी कांग्रेस और न प्रदेश में कभी अखिलेश सरकार बन पाएगी। इस कार्यक्रम में नितिन अग्रवाल के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सुपौत्र पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ त्रिलोकी सिंह गौर, उनके परिजन, अधिवक्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने निरंजन सिंह देव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने निरंजन सिंह देव के राष्ट्रनिर्माण में अमूल्य योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि निरंजन सिंह देव ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और राष्ट्र सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य माना। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने इस अवसर को गौरव के पल बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने जानकारी दी कि फरवरी 2026 में जिला पंचायत द्वारा परिसर में स्थापित निरंजन देव सिंह की प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण और वाटिका निर्माण कराया गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र प्रहलाद सिंह गौर, संजीव, रजत, दीपेंद्र, हरि गोविंद सहित प्रपौत्र कुलदीप सिंह देव, आशीष और अमित ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामौतार शुक्ला ने की, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह गौर ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ जेपी त्रिवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी कीर्ति सिंह, महामंत्री अधिवक्ता संघ पंकज सिंह, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष राजपाल सिंह, सुशील त्रिवेदी छोटे महाराज, अरविन्द सिंह, हरिवंश सिंह, संदीप सिंह गौर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Source link
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना:कहा- न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी, अब कभी सरकार बन पाएगी