आज 2 घंटे फतवों की नगरी देवबंद में रहेंगे सीएम:सहारनपुर को 2400 करोड़ की 350 परियोजनाओं की देंगे सौगात, देवबंद में कार्यक्रम के चलते रूट डायवर्जन लागू


सीएम योगी आदित्यनाथ के आज फतवों की नगरी देवबंद में होंगे। दौरे के चलते सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर बड़ा रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज से घलौली फाटक के बीच करीब 10 किमी का हिस्सा बंद रहेगा। ये डायवर्जन बुधवार रात 12 बजे से गुरुवार शाम 5 बजे तक, यानी करीब 17 घंटे प्रभावी रहेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर जिले को करीब 2400 करोड़ रुपये की 350 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। देवबंद के जड़ौदा जट्ट में आयोजित कार्यक्रम में वे विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। योगी आदित्यनाथ का यह सहारनपुर का एक महीने में दूसरा और तीन महीनों में तीसरा दौरा है, जिससे साफ है कि जिला सरकार की प्राथमिकता में बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी मां शाकंभरी देवी आवासीय योजना का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग, जल निगम, स्मार्ट सिटी मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। ढमोला नदी पर बने पुल, दिल्ली रोड पर हसनपुर से चुन्हैटी तक सड़क और हसनपुर भलस्वा में बने पुल का उद्घाटन प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है। वहीं जल निगम की करीब 105 करोड़ रुपए की योजना से जिले की पेयजल व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। सीएम का कार्यक्रम जड़ौदा जट्ट में आयोजित होगा, जहां करीब 10 हजार लोगों के बैठने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। पास ही सिल्वर पैराडाइज मैदान में हेलीपैड तैयार किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए 1:25 बजे देवबंद पहुंचेंगे और 1:30 बजे सभा स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। सीएम योगी करीब 2 घंटे फतवों की नगरी देवबंद में रहेंगे, जिसके बाद उनका वापसी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे पहले 4 अगस्त 2025 को भी सीएम ने सहारनपुर को 381 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी थी। लगातार हो रहे विकास कार्यों से जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूती, रोजगार के अवसर और बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद जताई जा रही है। ये रहेगा रूट डायवर्जन

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *