![]()
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में राजस्व टीम द्वारा लगाए गए पत्थरों को उखाड़ कर फेंकने का मामला सामने आया है। इस मामले में सिधारी थाने में 18 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में प्रार्थी मुन्ना प्रसाद सैनी ने आरोप लगाया कि प्रार्थी के पिता के नाम मौजा जाफरपुर में भूमि की पैमाइश उपजिलाधिकार सदर आजमगढ़ के धारा 24 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 में पारित आदेश 5.6.2018 के पालन में राजस्व निरीक्षक द्वारा स्थल पर पैमाइश कराकर पत्थर नसब कराया गया। जिसे अच्छेलाल, जयप्रकाश, श्रीराम, छोटेलाल, बच्चेलाल पुत्रगण राजहित, रामबली पुत्र जमुना चन्द्रभान, उदयभान पुत्रगण रामबली, अभिनव उर्फ ढुक्कू पुत्र अच्छेलाल, धमेन्द्र पुत्र श्रीराम, सचिव व गोलू पुत्रगण जयप्रकाश, राकेश पुत्र श्रीराम, अभिशेक उर्फ पिन्टू पुत्र अच्छेलाल, सन्नो पुत्री अच्छेलाल व संध्या पुत्री श्रीराम, ललिता पत्नी चन्द्रमान, वन्दना पुत्री श्रीराम आदि यह लोग काफी मनबढ़ व गोलबन्द किस्म के व्यक्ति है निवासी ग्राम-जाफरपुर थाना सिधारी द्वारा उखाड़कर फेंक दिया गया। विरोध करने पर दी गालियां
राजस्व निरीक्षक द्वारा पैमाइश में लगे पत्थर को उखाड़कर फेंक दिये तथा वहीं पर गड्ढा खोदकर ईंटा जोड़कर राड लगाकर टिन सेड़ रखने लगे। जिसका विरोध करने पर भद्दी-भद्दी गालियों देते हुए लाठी-डण्डा एवं लोहे के राड से धारधार हथियार लेकर दौडा लिए तथा ईंट-पत्थर चलाने लगे। जिसमें परिवार के कई सदस्य घायल हो गये। इसका कई लोगों पर घातक हमला किया गया। जिससे परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गये तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर चले गये, जिस पर 112 नम्बर पर फोन किया तो पुलिस आकर थाने पर ले गई। उन्हीं के कस्टडी में हम प्रार्थी के घायल सदस्यों का डाक्टरी मुआइना सदर हास्पिटल आजमगढ़ में कराया गया। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
Source link
आजमगढ़ में 18 आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा:राजस्व टीम द्वारा लगाए पत्थरों को उखाड़कर फेंकने का आरोप, विरोध पर मारपीट