![]()
आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम करेली के घर पहुंच कर वर वधु को आशीर्वाद दिया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि यूपी की जनता भाजपा को हटाने जा रही है। भाजपा उत्तर प्रदेश में जहां से शुरुआत की थी। इतने साल सरकार चलाने के बाद भी उसका हिसाब किताब देना होगा। लंबा कार्यकाल रहा है। यह लोग आंकड़े देते हैं पर महंगाई बेरोजगारी में हमारा उत्तर प्रदेश कहां पहुंच गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भी बेंगलुरु में रोड शो कर रहे हैं पर जब सरकार के जाने का वक्त आ गया है। तब आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। अखिलेश यादव ने कहा कि एनकाउंटर दबदबा बनाने के लिए हो रहा है जिससे कानून व्यवस्था पर कोई बहस ना कर सके। इस झूठे एनकाउंटर में न जाने कितने पुलिस वाले जेल गए। आस्था का स्थान है अयोध्या
अयोध्या में चंदा चोरी के सवाल पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का कहना है कि अयोध्या आस्था का स्थान है जितने भी सनातनी हमारी संस्कृति को समझते हैं श्रद्धा के भाव के साथ ही धार्मिक नगरी होने के वजह से भावनात्मक जुड़ाव रहा है। सरकार को झुक कर SIT बनानी पड़ी। SIT की रिपोर्ट किसको दी गई यह घटना निंदनीय है। आज देश और प्रदेश की जनता दुखी है भाजपा के लोगों ने धर्म से ज्यादा धन को तरजीह दी है। यह व्यवहार चिंताजनक है। आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया। मुख्यमंत्री ने बनाया अयोध्या जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। क्या मुख्यमंत्री का सूचना तंत्र इतना कमजोर था। क्या उनकी जानकारी में अयोध्या की घटना नहीं थी। जो पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला है। आस्था के साथ खिलवाड़ ऐसे लोगों को प्रभु श्री राम माफ नहीं करेंगे। सपा सुप्रीमो ने कहा कि जो नवंबर में चुनाव की बात कर रहे थे। वह प्रधानी का चुनाव नहीं करवा रहे है। सरकार स्वीकार कर रही है कि सीसीटीवी से हुई है छेड़खानी
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार खुद इस बात को स्वीकार कर रही है कि सीसीटीवी से छेड़खानी हुई है। ऐसे में कितना CC चंदा चोरी वसूला गया। मुख्यमंत्री का रहे थे कि दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा हम तो कह रहे हैं सोने का सोना चांदी का चांदी हो जाए। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग माहौल को समझ रहे हैं। वह इस बात को समझ रहे हैं कि भाजपा को हटाना कितना जरूरी है। ओमप्रकाश राजभर के सपा में बगावत के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर का कंट्रोल कोई और करता है और भाजपा जानती है कब किसकी बारगेनिंग पावर खत्म करनी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
आजमगढ़ में बोले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव:दबदबा बनाने के लिए हो रहे हैं एनकाउंटर, अयोध्या चंदा चोरी पर बोले आस्था के साथ हुआ खिलवाड़