आजमगढ़ में बोले भाजपा जिला अध्यक्ष:प्रदेश की डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के कर रही है जनता का काम


आजमगढ़ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती भारतीय जनता पार्टी ने धूमधाम के साथ मनाई। जनपद में स्थित बाबासाहेब की सभी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबासाहेब की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं संग माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि संविधान शिल्पि भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे जनपद के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर धूमधाम से बाबासाहेब का जन्मदिन मनाया। बाबा साहेब के अधूरे सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक बिना भेद-भाव के पहुंचाकर पूरा करने का काम कर रहे है। भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार आज बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। यही कारण है कि देश और प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा के प्रति बड़ा है। 2027 की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता
भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ संगठन को मजबूत करने में जुड़ जाए जिससे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं। इस अवसर पर पूर्व विधायक आजाद अनिमर्दन, सौदागर भारती मृगांक शेखर सिन्हा, नन्हकूराम सरोज,विनय प्रकाश गुप्ता राजेश सिंह महुआरी, नीरज सिंह, योगेंद्र यादव अजय मौर्या विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *