![]()
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जबकि दूसरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। यह हादसा देव रात्रि उसे समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 11000 वोल्ट के बिजली के खंभे से जा टकराई। इस दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिजली का खंभा तीन टुकड़ों में टूट गया। इस हादसे में बाइक सवार राहुल कुमार पुत्र राजकुमार तथा अजय कुमार पुत्र महेंद्र कुमार निवासी अहिरौला थाना क्षेत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान एक युवक की हुई मौत
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान राहुल कुमार की मौत हो गई जबकि अजय कुमार का इलाज चल रहा है। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिया में विगत सप्ताह के अंतर्गत सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि आधा दर्जन से अधिक घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन ने इस इलाके में बैरियर भी लगाया है। इसके बावजूद भी दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। स्थानीय लोग यहां पर बैरियर लगाने की मांग कर रहे हैं।
Source link
आजमगढ़ में बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक:घायल दो युवकों को भेजा गया अस्पताल, एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत