![]()
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी लोहे के रॉड बरामद किए गए हैं। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता मालती देवी ने 14 जुलाई को आरोप लगाया था कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने पति गरीब यादव 75 और बेटे राम आशीष यादव 37 पर धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने मेडिकल भी कराया। आरोपियों की तलाश में जुटी थी पुलिस
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच चारोपियों के बारे में सूचना मिली जिसके आधार पर आरोपियों को बुधवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केदारनाथ यादव, राम आधार यादव, सर्वेश यादव, अनिल यादव और अवधेश यादव के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
आजमगढ़ में जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, पांच गिरफ्तार:एक दिन पूर्व जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हुआ था हमला