![]()
80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजमगढ़ जिले के पुलिस लाइन में प्रदेश सरकार के जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने तिरंगा झंडा फहराकर झंडा फहराया। इस अवसर पर वंदे मातरम और सामाजिक राष्ट्रगान में भी सभी लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार, जिले के एसपी डॉक्टर अनिल कुमार कमिश्नर विवेक कुमार और डीआईजी सुनील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे। सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा की देश को आजाद करने में हमारे वीर शहीदों ने कुर्बानियां दी हैं। इसके बाद हमें आजादी मिली है। ऐसे में हम उन सभी वीर शहीदों और सेनानियों को नमन करते हैं। हमारे युवाओं को वीर शहीदों से सीख लेने की जरूरत है। स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
आजमगढ़ पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूली बच्चों ने देश प्रेम का संदेश दिया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सराहनीय काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीर सहित परिवारों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी परिवारों को भी सम्मानित किया गया।
Source link
आजमगढ़ पुलिस लाइन में मंत्री दारा सिंह ने फहराया झंडा:देश की आजादी के लिए वीर शहीदों ने दी कुर्बानी, बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों का किया सम्मान