![]()
सपा के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी का बुधवार को निधन हो गया। वह 90 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे। बुधवार शाम 4 बजे जामियातुर रशाद में नमाज-ए-जनाजा के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 13-14 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर आलमबदी आजमी को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मई, जून और जुलाई के दौरान भी उनका इलाज लगातार वहीं चलता रहा। 5 बार रहे निजामाबाद के विधायक 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ में जन्मे आलमबदी आजमी ने 1996 से लेकर 2007 तक लगातार निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्तमान में भी इसी सीट से विधायक थे। वे कुल पांच बार विधायक चुने गए। आलमबदी आजमी ने वर्ष 1953 में इस्लामिया कॉलेज, गोरखपुर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद 1956 में टेक्निकल इंस्टीट्यूट गोरखपुर से इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी की असमोली विधायक पिंकी यादव ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।
Source link
आजमगढ़ के सपा विधायक आलमबदी का निधन:निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार जीते, मेदांता में इलाज चल रहा था