![]()
इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 128 के पास उस समय हुआ जब स्लीपर बस से उतरीं दोनों महिलाएं सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना में मां-बेटी की मौके पर मौत जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जिले के गांव खोजपुर निवासी 50 वर्षीय कुसुम अपनी 13 वर्षीय बेटी अंजली के साथ स्लीपर बस से नई दिल्ली जा रही थीं। बस में अन्य यात्री भी सवार थे। रास्ते में ऊसराहार इलाके में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चालक ने बस को टॉयलेट के लिए रोक दिया। इसके बाद कई यात्री सड़क किनारे उतर गए। इसी दौरान कुसुम और उनकी बेटी अंजली गलती से एक्सप्रेस वे की मेन लाइन की तरफ चली गईं। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बेकाबू कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। दिल्ली जा रहा था परिवार मृतका के पति ने बताया कि उनकी छह बेटियां हैं और हादसे में जान गंवाने वाली अंजली चौथे नंबर की बेटी थी। उन्होंने बताया कि परिवार दिल्ली में रिश्तेदारी में चल रहे भागवत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। वह खुद पहले से दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद वह सैफई पहुंचे। परिवार में घटना के बाद गहरा दुख का माहौल है। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई इटावा के ने बताया कि सड़क हादसे के मामले में स्लीपर बस और कार दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को चौकी पर खड़ा करवा दिया है। इसके साथ ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिन और रात में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
Source link
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार ने मां-बेटी को कुचला, मौत:स्लीपर बस से उतरकर सड़क पार करते समय हुआ हादसा, दिल्ली जा रही थीं