![]()
इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चाचा और भतीजी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा ऊसराहार थाना क्षेत्र के खरगुआ के पास हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीते शुक्रवार को विनोद कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी रंजू श्रीवास्तव और भतीजी दीप्ति श्रीवास्तव के साथ बिहार के बक्सर से चंडीगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार खरगुआ के पास पहुंची, अचानक कार का अगला दाहिना पहिया डिवाइडर से टकराकर निकल गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई और सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए बाहर निकालकर सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इस दुर्घटना में दीप्ति श्रीवास्तव और विनोद कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दो की मौत डॉक्टरों ने इलाज के दौरान विनोद कुमार श्रीवास्तव और उनकी भतीजी दीप्ति श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। वहीं रंजू श्रीवास्तव का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शुरू की जांच थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटवा दिया गया है और यातायात को सामान्य कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
Source link
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से चाचा-भतीजी की मौत:इटावा में एक महिला गंभीर घायल, पुलिस ने जांच शुरू की