![]()
आगरा शहर में इस बार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव विराट और भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में तीन दिन तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसकी शुरुआत 19 अप्रैल को पांच कुंडीय हवन-यज्ञ से होगी और समापन 23 अप्रैल को नगर भ्रमण के साथ निकाली जाने वाली ऐतिहासिक शोभायात्रा से होगा। समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 19 अप्रैल से होगी शुरुआत, सुबह 8 बजे हवन-यज्ञ
समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज, यमुना किनारा पर सुबह 8 बजे से जन्मोत्सव का शुभारंभ होगा। इस दौरान पांच कुंडीय हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्धजन, समाजसेवी और बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे। हवन के बाद प्रसाद वितरण होगा। 22 अप्रैल को निकलेगी आमंत्रण यात्रा
युवा वर्ग अध्यक्ष शंशाक तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा के लिए घर-घर आमंत्रण देने के उद्देश्य से 22 अप्रैल 2026, बुधवार शाम 4 बजे मांतगी अपार्टमेंट, जीवनी मंडी से आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए लोगों को 23 अप्रैल की शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता देगी। ढोल-नगाड़ों के साथ युवा टोलियां इसमें शामिल होंगी। 23 अप्रैल को नगर भ्रमण पर निकलेगी शोभायात्रा
शोभायात्रा प्रभारी कमल शर्मा ने जानकारी दी कि मुख्य शोभायात्रा 23 अप्रैल को शाम 4 बजे महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज, यमुना किनारा से शुरू होगी। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करेगी। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों से भी भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। दो दर्जन से अधिक झांकियां बढ़ाएंगी शोभा
महामंत्री दिलीप भारद्वाज ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए दो दर्जन से अधिक झांकियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें एटा से आ रहा काली का अखाड़ा, बाहुबली हनुमान जी की झांकी, अघोरी दल और राधा-कृष्ण के स्वरूप में नृत्य करते कलाकार आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा धार्मिक और सामाजिक संदेश देती झांकियां भी शामिल रहेंगी। अलौकिक रूप में दर्शन देंगे भगवान परशुराम
मेन डोला प्रभारी धीरज शर्मा ने बताया कि इस बार भगवान परशुराम का डोला विशेष रूप से सजाया जा रहा है। भगवान परशुराम भव्य डोले पर अलौकिक रूप में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। डोले को फूलों और लाइटिंग से सजाने का काम शुरू हो गया है।
Source link
आगरा में 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा:एटा का काली अखाड़ा और बाहुबली हनुमान बनेंगे आकर्षण, विराट स्वरूप में मनेगा भगवान का जन्मोत्सव