![]()
कांग्रेस के ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान को लेकर यूपी में रविवार को भाजयुमेा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। आगरा में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अयक्ष सहित सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजयुमो बृज क्षेत्र मंत्री गौरव रजावत के नेतृत्व में आगरा में कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा-कांग्रेस सरकार ने इमरजेंसी के दौरान संविधान को कुचलने का काम किया। इसी तरह से संसद में सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने संविधान का अपमान किया है। उन्होंने कहा-इन दोनों ने संविधान विरोधी गतिविधियों के तहत काम किया है। प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… भाजयुमो ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पहले तो उन्होंने जोरदार नारेबाजी की, इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Source link
आगरा में 'वंदे मातरम्' पर फूटा भाजयुमो का गुस्सा:कांग्रेस कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, कड़ा प्रदर्शन