आगरा में छात्रों की सुरक्षा पर बाइक रैली:लखनऊ अग्निकांड के बाद फायर सेफ्टी की मांग


लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद आगरा में छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक पहल शुरू की गई है। राष्ट्रीय लोकदल युवा मोर्चा के तत्वावधान में रविवार शाम 3 बजे आगरा-ग्वालियर रोड स्थित जखोदा के गोविंद रिजॉर्ट से प्रतापपुरा तक एक विशाल जागरूकता बाइक रैली आयोजित की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को कोचिंग संस्थानों में दाखिला लेने से पहले फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच के महत्व के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के आयोजक और राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी तरीका है। रैली में बड़ी संख्या में युवा, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सुरक्षित शिक्षण संस्थानों की आवश्यकता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की कि उन सभी कोचिंग संस्थानों और विद्यालयों पर कार्रवाई की जाए, जहां सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को किसी भी संस्थान में प्रवेश दिलाने से पहले उसकी सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *