![]()
आगरा में मेट्रो रेल परियोजना के तहत चल रहे बैरिकेडिंग कार्य के कारण कलेक्ट्रेट तिराहा से स्टेट बैंक चौराहा (रावली मंदिर) तक यातायात प्रभावित हो गया है। इस मार्ग पर वाहनों की गति धीमी पड़ने से जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं स्कूलों के खुलने से परेशानी और बढ़ गई है। आम जनता को राहत देने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नरेट आगरा की यातायात इकाई ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करते रात 11 बजे एडवाइजरी जारी की है। अब एमजी रोड पर ट्रैफिक कम करने के लिए वैकल्पिक रूट से ट्रैफिक की व्यवस्था की गई है। भगवान टॉकीज से कलेक्ट्रेट सीधे नहीं जा पाएंगे
ट्रैफिक पुलिस की जारी एडवाइजरी के अनुसार, भगवान टॉकीज से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले वाहन अब सुल्तानगंज पुलिया, वाटरवर्क्स चौराहा, यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, विक्टोरिया तिराहा और करियप्पा रोड होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। सूरसदन से कलेक्ट्रेट का रूट भी बदला
वहीं, सूरसदन से कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहनों के लिए बजीरपुरा, पालीवाल पार्क, गधापाड़ा, जीवनी मंडी, यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, विक्टोरिया तिराहा और करियप्पा रोड का मार्ग तय किया गया है। हरीपर्वत से सीधे नहीं जाएंगे
हरीपर्वत से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले वाहन घटिया आजमखां रोड, पानी की टंकी तिराहा, सेंट पैट्रिक्स चौराहा, सेंट पीटर्स के सामने से होते हुए बजरपुरा, पालीवाल पार्क, गधापाड़ा, जीवनी मंडी, यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, विक्टोरिया तिराहा और करियप्पा रोड से होकर गुजरेंगे।
टूव्हीलर्स के लिए अलग रूट दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी अलग से रूट निर्धारित किया गया है। ढाकरान तिराहा से निकलने वाले दोपहिया वाहन सदर भट्टी, मंटोला, मदीना होटल, आरओबी बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, औलिया रोड, फोर्ट रोड, विक्टोरिया तिराहा और करियप्पा रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे
Source link
आगरा में एमजी रोड पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था:कलेक्ट्रेट की तरफ जाने के लिए घूम कर जाना होगा, पढे़ बदला ट्रैफिक प्लान