![]()
आगरा पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। सिकंदरा थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी को सैंया थाने का चार्ज दिया गया है। वहीं, शाहगंज से राजीव त्यागी का सिकंदरा थाने का चार्ज दिया गया है। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक राजेश प्रसाद बघेल को थाना मलपुरा से स्थानांतरित कर थाना शाहगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक राजीव त्यागी को शाहगंज से थाना सिकंदरा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी को थाना सिकंदरा से थाना सैंया का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस उपायुक्त नगर जोन में वाचक के पद पर तैनात निरीक्षक राजीव कुमार को थाना मलपुरा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक गुरविंद्र सिंह को कार्यकारी थानाध्यक्ष सैंया से स्थानांतरित कर थाना खेडा राठौर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, जो अब तक थाना खेडा राठौर के थानाध्यक्ष थे, उनके गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण उन्हें पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है।
Source link
आगरा पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले:प्रदीप त्रिपाठी सिकंदरा से सैंया, शाहगंज से राजीव त्यागी का ट्रांसफर