![]()
आगरा में मेट्रो के पहले कॉरीडोर के साथ-साथ दूसरे कॉरीडोर पर भी तेजी से काम चल रहा है। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज के बीच दिसंबर से मेट्रो के संचालन का लक्ष्य रखा गया है। आगरा कॉलेज पर ही जंक्शन बन रहा है। यहीं से एक से दूसरे कॉरीडोर की ट्रेन बदल सकेंगे। इसके लिए दोनों कॉरीडोर के स्टेशनों को एक-दूसरे से जोड़ा गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) आगरा में मेट्रो के दो कॉरीडोर तैयार कर रहा है। पहला ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा तक और दूसरा आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक। पहला कॉरीडोर 15 किमी और दूसरा कॉरीडोर 14.5 किमी लंबा होगा। पहले कॉरीडोर पर ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर स्टेशन (6 स्टेशनों के बीच) तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। इस कॉरीडोर के 5 और स्टेशन बनकर तैयार हैं। मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी स्टेशन के बीच सितंबर के पहले सप्ताह में मेट्रो चल सकती है। यानि पहले कॉरीडोर पर सितंबर से ताज ईस्ट गेट से आईएसबीटी तक मेट्रो से सफर किया जा सकेगा। वहीं, दूसरे कारीडोर पर आगरा कैंट से रामबाग तक अधिकांश पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। कैंट से आगरा कॉलेज के बीच यू-गर्डर भी रखे जा चुके हैं। इस कॉरीडोर पर पहले 5 स्टेशनों के बीच दिसंबर तक मेट्रो चलाने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे कॉरीडोर पर आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज स्टेशन के बीच पहले मेट्रो चलेगी। इस कॉरीडोर के सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। ये होगा किराया
मेट्रो ने यात्रियों के लिए स्टेशन की संख्या के आधार पर किराया निर्धारित किया है। एक स्टेशन की यात्रा के लिए 10 रुपये, जबकि दो स्टेशनों के लिए 15 रुपये किराया देना होगा। तीन से छह स्टेशन की यात्रा के लिए 20 रुपये और सात से नौ स्टेशन के लिए 30 रुपये किराया निर्धारित है। 9 से अधिक स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिकतम 40 रुपये किराया देना होगा। ऐसे में आईएसबीटी से ताजमहल तक का सफर करने को 40 रुपये किराया लगेगा। मेट्रो प्रोजेक्ट एक नजर मनकामेश्वर से सिकंदरा तक 8.25 KM का रूट
आगरा मेट्रो के विस्तार के तहत मनकामेश्वर से सिकंदरा तक करीब 8.25 किलोमीटर लंबे हिस्से का निर्माण किया जा रहा है। इस हिस्से पर पांच नए स्टेशन बनाए गए हैं।
ये स्टेशन तैयार इस रूट पर ट्रैक बिछाने के साथ सिग्नलिंग और ऑपरेटिंग सिस्टम का काम पूरा हो चुका है। अब स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर मेट्रो संचालन शुरू किए जाने की उम्मीद है। अभी 6 स्टेशनों पर चल रही मेट्रो
आगरा में मेट्रो रेल का संचालन मार्च 2024 से शुरू हुआ था। फिलहाल ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर के बीच करीब छह स्टेशनों पर मेट्रो चल रही है।
इन स्टेशनों के बीच चल रही है मेट्रो दूसरे कॉरीडोर के स्टेशन
आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज क्रॉसिंग, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, आगरा मंडी, कालिंदी विहार।
Source link
आगरा कॉलेज पर होगा जंक्शन, बदल सकेंगे मेट्रो:दिसंबर से आगरा कैंट-आगरा कॉलेज के बीच चलेगी मेट्रो