![]()
अमेठी में बुधवार दोपहर आए आंधी-तूफान से दो लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय राहत कार्य में जुटा है। जानकारी के अनुसार, तहसील गौरीगंज क्षेत्र में मृतक अंबिका प्रसाद की पत्नी को नियमानुसार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में अंतरित कर दी गई है। वहीं, तहसील तिलोई क्षेत्र में मृतक मोहित पुत्र गिरजा शंकर के मामले में परिजनों द्वारा शुरुआत में पोस्टमार्टम न कराए जाने और बाद में सहमति देने में देरी के कारण प्रक्रिया में विलंब हुआ। पोस्टमार्टम की कार्रवाई देर शाम लगभग 5 बजे तक चली। पोस्टमार्टम के तत्काल बाद भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय और कोषागार विभाग देर रात तक खुले रहे, ताकि सहायता राशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप, सभी प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसके तहत नियमानुसार सभी पीड़ितों को सहायता प्रदान कर दी गई है।
Source link
आंधी-तूफान से जनहानि, पीड़ितों को मिली आर्थिक सहायता:अमेठी प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर की त्वरित कार्रवाई