अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा रेप:शादी टूटी, लगातार शोषण किया; पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की


बलिया में एक युवती ने मुड़ाडीह निवासी युवक पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, युवक साल 2021 से उसकी इच्छा के खिलाफ दुष्कर्म कर रहा था। आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। मामला हल्दी थाना क्षेत्र का है। शादी तय होने पर रिश्तेदारों को भेजे फोटो-वीडियो पीड़िता की तहरीर के मुताबिक, कुछ समय पहले उसकी शादी तय हुई थी। आरोपी को इसकी जानकारी हुई तो उसने उसके अश्लील फोटो और वीडियो रिश्तेदारों के वाट्सएप पर भेज दिए। इसके बाद युवती की शादी टूट गई। 20 अगस्त को भाई के वाट्सएप पर भेजे फोटो-वीडियो युवती ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त 2026 को उसके भाई के WhatsApp पर भी फोटो और वीडियो भेजे गए। पीड़िता ने इनके स्क्रीनशॉट होने की बात कही है। उसका आरोप है कि आरोपी अब उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उसने कथित फोटो और वीडियो एक लिफाफे में बंद कर प्रार्थना पत्र के साथ देने की बात भी कही। आरोपी की गिरफ्तारी का दावा थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *