अलीगढ़ में एसएसपी ने किया निरीक्षण:इगलास और गोरई थाना क्षेत्रों में लोगों से मिले, पुलिसिंग को लेकर फीडबैक लिया


एसएसपी ने शनिवार देर शाम इगलास और गोरई थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से पुलिसिंग को लेकर फीडबैक लिया। एसएसपी ने सबसे पहले इगलास कस्बे और थाने में पैदल गश्त की। इसके बाद बेसवा नगर पंचायत और गोरई थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने और लोगों से बेहतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। नया गोरई थाना जल्द होगा शुरू निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने नवनिर्मित गोरई थाने का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि थाना भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही भवन पुलिस विभाग को सौंप दिया जाएगा। नए थाने में पुलिसकर्मियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। यहां मेस, फैमिली क्वार्टर और जिम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और ड्यूटी के साथ रहने की व्यवस्था भी आसान होगी। एसएसपी के औचक निरीक्षण और पैदल गश्त से पुलिसकर्मियों में सक्रियता नजर आई। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की। अधिकारियों का कहना है कि नियमित पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *