अलीगंज-अग्निकांड: 7 जुलाई के बाद ढहाई जाएगी अवैध बिल्डिंग,:खर्च भी भूखंड स्वामी से वसूलेगा LDA: नोटिस का नहीं मिला जवाब


लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी स्थित बिल्डिंग पर अब बुलडोजर चलना तय माना जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने 23 जून को भूखंड स्वामी को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर यह बताने को कहा था कि अवैध निर्माण क्यों कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक भवन स्वामी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। ऐसे में 6 जुलाई को नोटिस की अवधि पूरी होते ही 7 को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। LDA अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण को गिराने में आने वाला पूरा खर्च भी भूखंड स्वामी से ही वसूला जाएगा। इसके लिए ध्वस्तीकरण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मदद भी ली जाएगी। SIT रिपोर्ट में बिजली विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में दूसरी ओर, अग्निकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी जांच लगभग पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार जांच में सिर्फ LDA के इंजीनियरों की लापरवाही ही सामने नहीं आई, बल्कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। जांच में कहा गया है कि नियमों की अनदेखी कर भवन को बिजली कनेक्शन दिया गया। इतना ही नहीं, बिजली का लोड बढ़ने के बाद भी विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे सुरक्षा मानकों की अनदेखी होती रही। निलंबित इंजीनियरों के भी दर्ज हुए बयान SIT ने जांच के दौरान LDA के उन तत्कालीन इंजीनियरों के भी बयान दर्ज किए हैं, जिन्हें अग्निकांड के बाद निलंबित किया गया था। अब शासन स्तर पर रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों और विभागों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *