![]()
अमेरिका ने शनिवार देर रात ईरान पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, हमले में न्यूक्लियर सिटी बुशहर, असालुयेह, बंदर-ए-देयर, जास्क और चाबहार समेत कई इलाकों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इन इलाकों में कई धमाकों की पुष्टि की है। अमेरिका का दावा है कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई। CENTCOM के मुताबिक, हमले में जहाज में आग लग गई, इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक दल का एक सदस्य लापता है। उधर, ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के सलाहकार अली सफारी ने कहा कि अमेरिकी हमलों का जवाब जरूर दिया जाएगा। उनका आरोप है कि अमेरिका ने हालिया समझौते (MoU) का उल्लंघन किया है। इसी बीच, ईरान ने होर्मुज को अगली सूचना तक बंद रखने का ऐलान भी दोहराया है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी दखल खत्म होने तक जहाजों की आवाजाही पर उसकी शर्तें लागू रहेंगी। दूसरी ओर अमेरिका का कहना है कि होर्मुज में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही हर हाल में जारी रहेगी। मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
Source link
अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की:न्यूक्लियर सिटी बुशहर को निशाना बनाया; ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी, होर्मुज बंद का ऐलान किया