![]()
फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चाचूपुर जटपुरा में 9 मई को ब्रजेश राजपूत की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस और शराब ठेके के प्रबंधक की ओर से दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें 18 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 25 से 30 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सोमवार को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत और विधायक सुशील शाक्य गांव पहुंचे। उन्होंने शराब ठेके को विवाद की मुख्य वजह बताते हुए उसे गांव से 400 से 500 मीटर दूर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। नेताओं ने अधिकारियों से यह भी कहा कि किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान न किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब सपा का प्रतिनिधिमंडल करेगा दौरा घटना के बाद गांव की सियासत भी गरमा गई है। भाजपा नेताओं के दौरे के बाद अब समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गांव पहुंचेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पत्र जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छह सदस्यीय टीम गांव का दौरा करेगी और घटना की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगी। इन नेताओं को किया गया शामिल प्रतिनिधिमंडल में चंद्रपाल सिंह यादव, उर्मिला राजपूत, डॉ. नवल किशोर, डॉ. जितेंद्र, डॉ. जेपी वर्मा और भोला यादव शामिल हैं।
Source link
अमृतपुर के चाचूपुर जटपुरा में युवक की मौत का मामला:भाजपा के बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल आज गांव पहुंचेगा, पुलिस फोर्स तौनात