अमरोहा में चोरी के आरोप में युवक पकड़ा गया:भीड़ ने बांधकर पीटा, VIDEO, मारपीट करने वालों पर कार्रवाई


अमरोहा नगर में चोरी के आरोप में एक युवक को मंगलवार रात पकड़ा गया। मोहम्मदी सराय मोहल्ले में कथित तौर पर चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक को घरवालों ने दबोच लिया। इसके बाद भीड़ ने उसे कपड़े से बांधकर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर है। घटना मंगलवार रात की है जब युवक एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। घरवालों ने शोर मचाया और उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद वहां जमा हुई भीड़ ने युवक को कपड़े से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने लाइव वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की गहनता से जांच सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। चोरी के प्रयास के आरोपों की पुष्टि की जा रही है। इसके साथ ही, वायरल वीडियो के आधार पर युवक से मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि कानून हाथ में लेना अपराध है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *