![]()
गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में चर्चित कांड को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर हरिओम और अभिषेक पांडेय पर लगे हत्या और दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। यह मामला अभी पुलिस जांच और न्यायालय के विचाराधीन है। ब्राह्मण जन सेवा मंच ने कटारिया गांव पहुंचकर अभिषेक पांडेय के परिवार से मुलाकात की। मंच ने परिवार को 15,000-15,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मंच के अनुसार, परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, अभिषेक की पत्नी गर्भवती हैं और छोटे बच्चों के पालन-पोषण में कठिनाई हो रही है। मंच ने भविष्य में भी मानवीय आधार पर सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया है। मंच ने घटना को लेकर एक बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि न्यायालय के निर्णय के बिना किसी भी व्यक्ति को हत्यारा या बलात्कारी कहना अनुचित और कानूनन अपराध है। मंच ने कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा पीड़िता का नाम सार्वजनिक रूप से लेने पर भी आपत्ति जताई, जिसे कानूनी रूप से गलत बताया गया। ब्राह्मण जन सेवा मंच ने सभी पक्षों से संयम बरतने और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करने की अपील की है।
Source link
अभिषेक पांडेय के परिवार को आर्थिक मदद मिली:ब्राह्मण मंच ने परिवार से मुलाकात की, हत्या-दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई