![]()
महोबा में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत का जन्मदिन इस बार खास अंदाज में मनाया गया। चरखारी विधायक फ्रेंड्स क्लब की ओर से शहर के एक रेस्टोरेंट में अनाथालय के बच्चों के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। विधायक अपनी व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में पहुंच नहीं सके, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए बच्चों से जुड़कर उन्हें खास महसूस कराया।
कार्यक्रम में बच्चों ने केक काटकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वीडियो कॉल पर विधायक बृजभूषण राजपूत ने बच्चों से पढ़ाई, भविष्य और उनकी पसंद-नापसंद को लेकर बातचीत की। बच्चों ने भी खुलकर अपनी बातें साझा कीं, जिससे माहौल भावुक और आत्मीय बन गया।
इसके बाद सभी बच्चों को रेस्टोरेंट में भोजन कराया गया। विधायक फ्रेंड्स क्लब की ओर से बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत ने बताया कि जन्मदिन को गरीब और असहाय बच्चों के बीच मनाकर उसे सार्थक बनाने का प्रयास किया गया। अनाथालय के बच्चों ने कहा कि रेस्टोरेंट में आकर खाना खाना और विधायक जी से सीधे वीडियो कॉल पर बात करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। इस पहल ने समाज को यह संदेश दिया कि खुशियां बांटने से ही बढ़ती हैं।
Source link
अनाथालय के बच्चों संग मनाया विधायक बृजभूषण राजपूत का जन्मदिन:महोबा में बच्चों के साथ बांटी खुशियां, रेस्टोरेंट में कराया भोजन