![]()
मिर्जापुर में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर में निशुल्क डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित चयन प्रक्रिया के तहत 9 प्रशिक्षुओं का चयन नोएडा स्थित मल्टीनेशनल कंपनी Cyfuture में कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव पद पर हुआ। यह कंपनी UPPCL और NHAI के साथ मिलकर कार्य कर रही है। चयनित प्रशिक्षुओं को योग्यता के अनुसार 15 हजार रुपये से 19,368 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। साथ ही उन्हें प्रतिदिन 8 घंटे कार्य करना होगा। कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन एवं अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर की ओर से सभी चयनित प्रशिक्षार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के अभिभावक राकेश कुमार निवासी ग्राम रामपुर-33, जीतलाल निवासी ग्राम राजापुर, अभय गुप्ता निवासी ग्राम पचोखरा तथा आकाश निवासी ग्राम नौडीहा लालपुर भी उपस्थित रहे। अभिभावकों ने युवाओं के लिए अदाणी फाउंडेशन और अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Source link
अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर में ऑपरेटर कोर्स की ट्रेनिंग फ्री:युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे, 9 लोगों का नोएडा की कंपनी में सेलेक्शन