अतरौली सीट पर भाजपा की पहली पसंद संदीप सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार गगन लोधी, बसपा से बच्चू सिंह एडवोकेट


अलीगढ़ जिले की अतरौली सीट पर भाजपा विधायक संदीप कुमार सिंह को जनता ने पसंद किया है। भास्कर के सर्वे में 57% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद संदीप कुमार सिंह ही हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहले नंबर पर मौजूदा विधायक संदीप कुमार सिंह हैं। इन्हें 70% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर राजेश भारद्वाज हैं, इन्हें 17% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर मुकेश लोधी हैं, उन्हें 6% ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर राजवीर सिंह को 3% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद गगन लोधी हैं। इन्हें 52% लोगों ने पसंद किया है। वीरेश यादव को 24%, गिरीश यादव को 10% और रंजीत चौधरी को 2% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी में बच्चू सिंह एडवोकेट और एनएस गौड पहली पसंद हैं। दोनों को ही 36% लोगों ने पसंद किया है। ओमवीर सिंह को 10% लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *