अडाणी पावर प्लांट में आग लगाई, गाड़ियों में तोड़फोड़ की:दूर से ही धुएं का गुबार दिख रहा; सिंगरौली में लेबर की मौत पर भड़के मजदूर


सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित अडाणी पावर प्लांट में शनिवार सुबह मजदूर की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। गुस्साए मजदूरों ने प्लांट परिसर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग प्लांट के किस हिस्से में लगी। सामने आए वीडियो में दूर से काले धुएं का बड़ा गुबार नजर आ रहा है। प्लांट के अंदर एक साइट के नीचे भी आग लगी हुई है। हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, प्लांट में काम करने वाले मजदूर लल्लन सिंह की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। मृतक मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था और लंबे समय से इसी प्लांट में काम कर रहा था। मजदूर की मौत की खबर फैलते ही साथी मजदूरों में आक्रोश फैल गया। देखिए तोड़फोड़ और आगजनी की 6 तस्वीरें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *