![]()
अमेठी में एक ई-रिक्शा चालक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। देर रात हुए इस हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आज सुबह मृतक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह मामला जामो थाना क्षेत्र के पंडित के पुरवा गांव के पास का है। भगवानदीन दुबे गांव, पुरवा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक शंभु यादव देर रात अपना ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा कर शौच के लिए जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया आज सुबह शंभु यादव का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला, जबकि उनका ई-रिक्शा पास में ही खड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।
Source link
अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत:अमेठी में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी